Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू का डंक : दून के अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की...

डेंगू का डंक : दून के अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

देहरादून। दून अस्पताल में डेंगू भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में इस वक्त आठ मरीज भर्ती है। यहां पर 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री के मुताबिक यदि मरीजों की संख्या बढ़ी तो वार्ड एक और खोल दिया जाएगा। उधर कोरोनेशन अस्पताल में डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि फिलहाल 5 मरीज भर्ती है यहां पर 10 बेड का वार्ड बना है। मरीजों की स्थिति सामान्य बनी है कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। उधर जिले में अब तक 280 डेंगू के मरीज मिल गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments