Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधानसभा में भर्ती और प्रमोशन के नियम सख्त होंगे: खंडूड़ी

विधानसभा में भर्ती और प्रमोशन के नियम सख्त होंगे: खंडूड़ी

विधानसभा में कर्मचारियों की भर्ती एवं प्रमोशन के नियम सख्त बनाएं जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा राज्य की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था है। ऐसे में उस संस्था की गरिमा को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष खण्डूड़ी ने कहा कि विधानसभा में अभी तक हुई भर्तियों की जांच चल रही है। समिति हर दिन दस्तावेजों की जांच कर रही है कि भर्ती नियमों के तहत हुई या नहीं। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है। हो सकता है कि समिति पहले अंतरिम रिपोर्ट दे। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के मिलने के बाद ही यह स्पष्ठ हो पाएगा कि कर्मचारियों की भर्ती नियमों के तहत हुई है या नहीं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही इस संदर्भ में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments