Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डघर से ट्यूशन निकला नाबालिग हुआ लापता

घर से ट्यूशन निकला नाबालिग हुआ लापता

हल्द्वानी। घर से ट्यूशन निकला किशोर लापता हो गया। परिजनों की शिकायद पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। आदर्श कॉलोनी निकट गुरुद्वारा आरटीओ रोड निवासी भाष्कर लोहनी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 13 सितम्बर की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments