Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरुद्वारा के बाहर खड़ी बाइक चोरी

गुरुद्वारा के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुद्वारा के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। इंदिरानगर निवासी नईम अहमद का कहना है कि सोमवार दोपहर वह किसी काम से गुरुद्वारा के पास गया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी बाइक यूके 04 एल 2819 को पास की गली में पार्क किया था। कुछ देर बाद लौटने पर देखा तो बाइक गायब मिली। यहां वहां पूछताछ करने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments