Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपाइयों ने राजीवनगर में चलाया सफाई अभियान

भाजपाइयों ने राजीवनगर में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने ‘सेवा पखवाड़े के तहत रायपुर विधानसभा के बद्रीश कॉलोनी के राजीवनगर में सफाई अभियान चलाया। भाजपाइयों ने आम लोगों से भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा चल रहा है। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत महिला मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस मौके पर बहल सिंह, जयप्रकाश, अमित कौशिक, प्रदीप भंडारी, सोहन सिंह नेगी, संतोष बलूनी, सरिता देवराडी, धनंजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments