ससुराल में विवाद के बाद अलग रह रही महिला ने पति और उसके भाई के खिलाफ छेड़छाड़-मारपीट के आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला की तरफ से पति के खिलाफ पहले से तीन तलाक का केस चल रहा है। महिला पुलिस विभाग में नौकरी करती है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मेहूंवाला क्षेत्र निवासी महिला पति से विवाद के चलते अलग रहती है। उसने पति और उसके परिवार पर तीन तलाक का केस भी दर्ज कराया हुआ है। महिला 17 सितंबर की शाम नौकरी से वापस घर जा रही थी। वह पटेलनगर पहुंची तो वहां पति सहाबुद्दीन और उसके भाई यूसुफ ने रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि दोनों मुकदमा वापस लिए जाने भी दबाव बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।