Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसमाज कल्याण विभाग कर्मी की कार को मारी टक्कर

समाज कल्याण विभाग कर्मी की कार को मारी टक्कर

हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशालय में कार्यरत एक कर्मचारी की कार को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। अब आरोपी चालक मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लामाचौड़ निवासी लोकेश सनवाल का कहना है कि 28 अगस्त को वह अपने मामा से मुलाकात कर अपनी कार यूके 04 एई 5052 से निदेशालय कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान व्हाइट हाल स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो यूके 04 एफ़ 8922 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि उस समय आरोपी ने आश्वासन दिया था कि वह वाहन को ठीक करने का खर्च वहन करेगा, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments