Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटायर पहुंचे, पहाडी रूट बस की सेवाएं होंगी शुरू

टायर पहुंचे, पहाडी रूट बस की सेवाएं होंगी शुरू

हल्द्वानी। परिवहन निगम को नए टायर फिर से मिले हैं। इस बार पहाड़ की बस सेवाओं में टायरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पहाड़ी रूट पर बसें कई दिनों से बंद थीं। परिवहन निगम की बसों को नए टायरों की जरूरत है। पिछले दिनों 130 नए टायर आए थे। इन टायरों को मैदानी क्षेत्र की बसों में लगाया था। अब शनिवार को पहाड़ी रूट की बसों के लिए 100 नए टायर आए हैं। इन टायरों को पिथौरागढ़, जंगलिया गांव, गंगोलीहाट, रानीखेत आदि पहाड़ी रूटों की उन बस सेवाओं में लगाया जाएगा जो पिछले एक माह से बंद पड़ीं हैं। हल्द्वानी डिपो की बात करें तो पहाड़ी रूट की करीब 16 सेवाओं को बंद किया गया था। टायर नहीं होने की वजह से पिछले एक माह से इन सेवाओं को बंद किया गया था। अब 26 सितंबर से इन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी नैनीताल मंडल के लिए करीब 200 और टायरों की जरूरत है। फिर भी नए टायरों के आने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। टायर नहीं होने की वजह से रोडवेज की बसों के टायरों में रबर चढ़ाकर काम लिया जा रहा था। इस वजह से कई बार बसें असंतुलित भी हो रहीं थीं।
नए टायर आने से बंद पड़ी बस सेवाओं का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। फिलहाल 100 नए टायर आए हैं। – इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी), परिहवन निगम, नैनीताल
हल्द्वानी डिपो की कई बस सेवाएं टायर नहीं होने की वजह से बंद थीं। अब पहाड़ी रूट पर वो बस सेवाएं जो बंद हो गई थीं, फिर से शुरू हो जाएंगी। – सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी डिपो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments