Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तराखण्डचोरों ने एक ही रात में पांच जगहों पर चटकाए ताले

चोरों ने एक ही रात में पांच जगहों पर चटकाए ताले

चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों के ताले चटकाकर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। दुकान स्वामियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। रुड़की निवासी राजीव जैन की पनियाला रोड पर टिन चादर की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 15 हजार और अन्य सामान चोरी कर लिया। गोपाल गार्डन से एक ऑटो में रखे टेंट का सामान और निर्माण सामग्रियों की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा एक मोबाइल की दुकान से लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए। रविवार को ताले टूटे देख दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही सीसीसीटीवी कैमरे खंगाले। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments