Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तराखण्डगनर्स डे पर सैन्य कर्मियों ने किया रक्तदान

गनर्स डे पर सैन्य कर्मियों ने किया रक्तदान

देहरादून। भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड और सेक्शन हॉस्पिटल क्लेमनटाउन देहरादून के सहयोग से गोल्डन-की के ‘196वें गनर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेना के अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में 96 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। भारतीय रेडक्रास समिति राज्य शाखा के चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया ने रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। सेक्शन हॉस्पिटल में ब्रिगेडियर देवेन्द्र पांडेय ने रेडक्रॉस समिति का आभार जताया। रक्तदान शिविर में दून हॉस्पिटल की ब्लड बैंक टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर डॉ. एमएस अंसारी महासचिव, रेडक्रास समिति के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, आशीष कुमार चनालिया, नितिन, किरनदीप चौधरी, करनल पंकज खत्री, लेफ्टिनेंट कर्नल नवदीप सिंह, मेजर डीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments