Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमाचल प्रदेश की 14वीं वाहिनी ने उत्तराखंड की 15वीं वाहिनी को किया...

हिमाचल प्रदेश की 14वीं वाहिनी ने उत्तराखंड की 15वीं वाहिनी को किया परास्त

गदरपुर। चीनी मिल स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन परिसर में चल रही अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सिंगल का खिताब 15वीं वाहिनी गदरपुर ने जबकि डबल्स का खिताब 14वीं वाहिनी नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) ने अपने नाम किया।प्रतियोगिता में पहला सिंगल मैच 15वीं वाहिनी गदरपुर और 14वीं वाहिनी नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) के बीच खेला गया। इसमें 15वीं वाहिनी ने 21-14 व 21-17 से जीत हासिल की। दूसरे डबल्स मैच में 14वीं वाहिनी ने 15वीं वाहिनी को 21-8 व 21-15 से हराकर खिताब जीता। बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बठिंडा, लडोवाल, नूरपुर एवं गदरपुर की बटालियनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहां बटालियन के द्वितीय कमान अनिल कुमार, डॉ. शैलेश कुमार चौधरी, डिप्टी कमांडेंट अमित पाठक, प्रवीण कुमार ओझा, राजू धपोला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments