Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखण्डनितीश और लक्ष्मी का राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन

नितीश और लक्ष्मी का राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन

गरमपानी। जवाहर लाल नेहरू नेशनल सांइस, मैथमेटिक्स और पर्यावरण प्रदर्शनी में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी के छात्र नितीश जोशी और लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 29 और 30 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय फरीदाबाद में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर नितीश जोशी ने द्वितीय और लक्ष्मी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद विद्यालय पहुंचने पर दोनों प्रतिभागियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य राज सिंह, सुदीप ममगाई, दिनेश कुमार, उप प्राचार्या प्रभा वर्मा, प्रेमशीला सिंह, रागिनी गोयल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments