Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअंजू को मिला बेस्ट डांडिया क्वीन का खिताब

अंजू को मिला बेस्ट डांडिया क्वीन का खिताब

खटीमा। विजयदशमी के अवसर पर झनकट में आयोजित डांडिया महोत्सव की धूम रही। इसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कोरियोग्राफर रवि कुमार के निर्देशन में एक पैलेस में आयोजित डांडिया नृत्य का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।सामूहिक डांडिया नृत्य में विशेष वेशभूषा, अभिनय, नृत्य मुद्रा वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। भव्य डांडिया महोत्सव में बेस्ट डांडिया क्वीन अंजू देवी, बेस्ट डांडिया प्रिंसेस वर्षा राणा, बेस्ट डांडिया पार्टनर रीतू एवं सोनम, बेस्ट डांडिया कॉस्ट्यूम कशिश चंद, बेस्ट डांडिया लिटिल एंजिल केशवी राणा, बेस्ट डांडिया एक्सपीरियंस नैना आर्या, बेस्ट डांसर ममता चंद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, ईस्टर एचआर हेड अजय मेहता, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, राजेंद्र सिंह मिताड़ी और युवा व्यवसायी कमान सिंह जेठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न डांस प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका रेनू भंडारी, नेहा जोशी, शालिनी राणा, सोनिया सुनेजा ने निभाई। वहां भुवन चंद्र जोशी, पप्पू वर्मा, कुंदन सिंह मनौला, ललित बोरा, कृष्ण सिंह बोरा, किरन राणा, मनमोहन सिंह धामी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments