Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून से रुद्रपुर पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी की टीम

दून से रुद्रपुर पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी की टीम

रुद्रपुर/सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच करने के लिए देहरादून की छह सदस्यीय एसआईटी रुद्रपुर और सितारगंज पहुंच गई है। टीम ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी में एक एएसपी, एक सीओ, चार निरीक्षक शामिल हैं। कुछ माह पहले हल्द्वानी जेल में रहे सितारगंज के ग्राम कोटाफार्म सिसौना निवासी हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री सौरभ की हत्या का षड्यंत्र रचा था। सितारगंज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में सुपारी लेने के आरोपी अजीज उर्फ गुड्डू को रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले की विस्तृत जांच कराने के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। इसके बावजूद कई नेता और मंत्रियों ने डीजीपी अशोक कुमार से मामले की वृहद जांच कराने के लिए कहा।
इसके बाद देहरादून एसटीएफ के एएसपी स्वप्न किशोर सिंह, कुमाऊं एसटीएफ के सीओ सुमित पांडे सहित चार निरीक्षकों को शामिल कर एसआईटी बनाई गई। देहरादून से शुक्रवार सुबह आई टीम ने मामले की जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि देहरादून से आई टीम यहां की एसआईटी के साथ मिलकर विस्तृत जांच करेगी। इस मामले में कई और लोगों के नाम भी उजागर होने की आशंका है। इसके बाद टीम ने सितारगंज कोतवाली में भी केस डायरी समेत मामले की विवेचना संबंधी अभिलेख चेक किए। वादी के बयान की भी जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments