Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविज्ञान ड्रामा में राइंका वज्यूला की टीम रही विजेता

विज्ञान ड्रामा में राइंका वज्यूला की टीम रही विजेता

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया है। विज्ञान ड्रामा में राइंका वज्यूला को पहला और राइंका सनेती को दूसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में राइंका खुनौली की मनीषा उपाध्याय और टीम प्रोजेक्ट में राइंका अमस्यारी की टीम विजेता रही। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 बाल वैज्ञानिक नैनीताल में होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी के उपविषय सूचना एवं प्रौद्योगिकी में उन्नति में राउमावि बिलौना की अंजली मेर और राइंका मंडलसेरा के नीरज थापा, पर्यावरण अनुकूल सामग्री में राउमावि लेटी की दया और राउमावि कुलाऊं की गंगा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सरस्वती शिशु मंदिर इंका के देवदर्शन जोशी और राइंका वज्यूला के हर्ष परिहार ने क्रमश: जूनियर और सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
परिवहन और नवाचार में राइंका बाजीरौठ के मयंक वर्धन व राइंका अमस्यारी के दीक्षित तिवारी, पर्यावरण संबंधी चिंताएं में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के आदित्य जोशी और इंका गागरीगोल की प्रीति नेगी, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास में राउमावि उतरौड़ा के साहिल और राइंका वज्यूला के रोहित परिहार, हमारे लिए गणित में कन्या जूहा कौसानी की काजल और सरस्वती शिशु मंदिर के मयंक जोशी ने क्रमश: जूनियर और सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। वहां पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, राजीव निगम, मोहन धामी, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, रश्मि डंगवाल, विनीता असवाल, आलोक पांडेय, हेमलता लोहनी, पूजा लोहनी, संगम साह आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments