Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसार्वजनिक पुस्तकालय के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

सार्वजनिक पुस्तकालय के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

गरुड़ (बागेश्वर)। सार्वजनिक पुस्तकालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने पुस्तकालय में पुस्तकें दान कीं। समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि एडवोकेट डीके जोशी और सीएस बड़सीला के प्रयासों से स्थापित सार्वजनिक पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं के कैरिअर निर्माण में मददगार साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने आयोजकों के कार्यों की सराहना की।
सिविल सोसायटी के संरक्षक डीके जोशी ने पुस्तकालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए अभय उपाध्याय, आदित्य बड़सीला, अंजली पांडे, रक्षित जोशी, विक्रम सिंह को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष सीएस बड़सीला ने किया। वहां पर मोहन चंद्र कंसेरी, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र वर्मा, जावेद सिद्दीकी, गीता जोशी, विमला जोशी आदि थीं। पुस्तकालय के लिए डॉ. राजीव जोशी, अनिल जोशी, जीवन सिंह दोसाद, डॉ. गिरीश अधिकारी, नंदाबल्लभ पंत, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी दत्त पांडे आदि ने पुस्तकें दान कीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments