Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदीपावली पर बाजार में छाने को तैयार चौबे बंधुओं के फूल

दीपावली पर बाजार में छाने को तैयार चौबे बंधुओं के फूल

बागेश्वर। दीपावली पर घर की देहरी (देली), मंदिर, वाहन, दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि की सजावट में गेंदे के फूलों की माला का व्यापक प्रयोग होता है। जिले में दीपावली पर छाती-मनकोट केे चौबे बंधुओं के फूलों के फूलों की काफी मांग रहती है। इस दिवाली भी चौबे बंधुओं की बगिया में खिले फूल बाजार में छाने को तैयार हैं।
मनकोट के छाती गांव में राजेश चौबे, भगत चौबे और मनोज चौबे फूल, गन्ना, सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं। चौबे बंधुओं ने अपने गांव की जमीन को ही कर्मस्थली बनाया और बंजर होती जमीन पर सब्जी और फूलों का उत्पादन शुरू किया। हर साल उनकी बगिया के फूलों से लोगों की दीपावली महकती है। कोरोना काल में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इस बार बाजार में रौनक है और चौबे बंधुओं को भी उम्मीद है कि फूलों का कारोबार बेहतर रहेगा। दीपावली में फूलों की माला बनाकर बेची जाती है। अमूमन एक माला 100 से 120 रुपये की बिकती है। चौबे बंधुओं ने 500 मालाएं बेचने की तैयारी की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments