Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखण्डइगास पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित, सीएम धामी ने कहा सांस्कृतिक...

इगास पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित, सीएम धामी ने कहा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना जरूरी

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments