Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंदिर परिसर में हाथियों ने की तोड़फोड़

मंदिर परिसर में हाथियों ने की तोड़फोड़

रामनगर (नैनीताल)। टेड़ा गांव स्थित तिलमठ मंदिर परिसर में हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर के समीप बना टीनशेड तोड़ा डाला और कमरे व रसोई की दीवार व छत ध्वस्त कर दी। ग्राम टेड़ा गांव में रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र में तिलमठ मंदिर है। बुधवार सुबह चार बजे के आसपास हाथियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। कमरे की दीवार व छत तोड़कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया। रसोई की दीवार भी तोड़ डाली। इसके बाद भी गजराज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी को भी अपना निशाना बनाया। इसके बाद झुंड वहां से चला गया। मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कोसी रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाथियों का उस क्षेत्र से आना जाना है। मार्ग अवरुद्ध होने पर हाथी तोड़-फोड़ करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments