Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिक्षा में दून का दबदबा, शहर के दो बोर्डिंग स्कूल देश में...

शिक्षा में दून का दबदबा, शहर के दो बोर्डिंग स्कूल देश में नंबर वन,गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल को भी मिली ये रैंक

शिक्षा क्षेत्र में दून के स्कूलों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 में दून के आठ से ज्यादा स्कूलों ने टॉप-10 में जगह बनाई। ब्वॉयज बोर्डिंग में ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला। देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में से छह स्कूल देहरादून के हैं। को-बोर्डिंग में चौथा और छठा स्थान
को-बोर्डिंग स्कूलों की बात करें तो सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने देश में चौथी और कसीगा स्कूल देश में छठे नंबर पर आया। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से हर साल देशभर के स्कूलों की रैंकिंग जारी की जाती है। पिछले साल भी दून स्कूल ब्वॉयज बोर्डिंग में नंबर वन रहा था। लेकिन, तब वेल्हम ब्वॉयज स्कूल इस सूची में पांचवें नंबर पर आया था। अब वेल्हम ब्वॉयज भी नंबर वन पर आ गया। इसी कैटेगिरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली। गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल मसूरी को पांचवीं और जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की सातवीं रैंक आई।
गर्ल्स एजुकेशन में भी दून का दबदबा
गर्ल्स एजुकेशन में देहरादून देश का सबसे अच्छा शहर बनकर उभरा है। देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में छह स्कूल देहरादून के हैं। इनमें वेल्हम गर्ल्स दूसरे नंबर पर रहा। जबकि, ईकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल तीसरे नंबर पर आया। होपटाउन गर्ल्स चौथे, यूनिसन वर्ल्ड सातवें, वेंटेज हाल रेजिडेंशियल स्कूल आठवें और शिगाली हिल्स गर्ल्स स्कूल दसवें नंबर पर रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments