Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमृतक आश्रितों और घायलों को शेष राहत राशि भी दी, सीएम विवेकाधीन...

मृतक आश्रितों और घायलों को शेष राहत राशि भी दी, सीएम विवेकाधीन राहत कोष से धनराशि जारी

पौड़ी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सिमड़ी बस हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी 16.40 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। पौड़ी जिले की चारों तहसीलों के प्रभावित परिवारों को घर-घर जाकर यह चेक दिए गए हैं। यह धनराशि 14 मृतक आश्रितों और छह गंभीर घायलों को दी गई है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा निधि की धनराशि वितरित की गई थी। पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिमड़ी बस हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों को शेष धनराशि 16.40 लाख रुपये भी जारी कर दी गई है। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित है। बताया कि बृहस्पतिवार को कोटद्वार तहसील के छह मृतक आश्रितों व तीन घायलों, जाखणीखाल तहसील के दो मृतक आश्रितों, चौबट्टाखाल तहसील के एक मृतक आश्रित और यमकेश्वर तहसील के पांच मृतक आश्रितों व तीन घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन से प्राप्त उक्त मुआवजा राशि बांट दी गई है। यह धनराशि बृहस्पतिवार सुबह ही संबंधित तहसीलों को आवंटित कर दी गई थी। बताया कि पौड़ी जिले में सिमड़ी बस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी जबकि छह लोग घायल हुए थे। कोटद्वार के तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि कोटद्वार के दो मृतकों के आश्रित नाबालिग होने के कारण उनके संरक्षकों को बैंक में खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।
एफडी के रूप में जमा
उक्त धनराशि उनके बैंक खाते में एफडी के रूप में जमा कराई जाएगी। एक मामले में तीन आश्रित होने के कारण उन्हें यह राशि समान रूप से बांटते हुए बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। वहीं जाखणीखाल के तहसीलदार मनोहरलाल जुयाल ने बताया कि उनकी तहसील के दो मृतक गजेंद्र सिंह और पुष्पा देवी के आश्रितों के चेक संबंधित पटवारी चौकी में भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को ये चेक उन्हें बांट दिए जाएंगे।
अब सभी मृतक आश्रितों को मिली दो-दो लाख की धनराशि
पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को सभी 14 मृतक आश्रितों को सड़क सुरक्षा निधि के तहत एक-एक लाख और घायलों को दस-दस हजार रुपये के चेक दे दिए गए थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर घायलों को 40-40 हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। देर शाम तक सभी पीड़ितों के घर और गांव पहुंचकर उक्त धनराशि के चेक बांट दिए गए हैं। अब सभी मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की धनराशि दे दी गई है। सिमड़ी बस हादसे में शासन की ओर से पौड़ी जिले को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष की धनराशि 16.40 लाख रुपये भी बृहस्पतिवार सुबह संबंधित तहसीलों को जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि संबंधित तहसीलों के माध्यम से पीड़ितों के घर पहुंचाई गई। – डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments