Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय सेना कर रही अभ्यास, जल्द लड़ाकू विमान...

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय सेना कर रही अभ्यास, जल्द लड़ाकू विमान भी भर सकेंगे यहां उड़ान

भारतीय सेना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे और आसपास क्षेत्र में अभ्यास कर रही है। आपातकाल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सेना यहां काम्युनिकेशन सिस्टम का अभ्यास कर रही है। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वायु सेना के विमान यहां एडवांस लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास भी कर चुके हैं। यहां सेना समय समय पर अभ्यास करती रहती है और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की जानकारी भी जुटाती है। एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने सेना के अभियान के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। पटवाल ने कहा कि सेना का अपना रूटीन अभ्यास आवश्यकता अनुसार चलता रहता है। वहीं चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे की सामरिक महत्ता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर लोनिवि चिन्यालीसौड़ ने हवाई अड्डे के 150 मीटर विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग के अनुसार इस विस्तारीकरण पर 19.5 करोड़ खर्च होंगे। हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होता है तो उसके बाद यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान भी उड़ान भर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments