Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने की चालक से मारपीट, भड़के लोगों...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने की चालक से मारपीट, भड़के लोगों ने किया जमकर हंगामा

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक प्राइवेट कार से कमर्शियल उपयोग कर सवारी ले जाने का विरोध कर रहे स्थानीय टैक्सी चालक से सीआईएसएफ के जवानों ने मारपीट कर दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर टैक्सी सेवा देने वाले लोगों ने एयरपोर्ट के बाहर जमकर हंगामा काटा। सीआईएसएफ जवानों को निलंबित करने की मांग की। मंगलवार की सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्राइवेट वाहन द्वारा सवारी लेने का स्थानीय टैक्सी चालकों ने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान भी पहुंच गए और कहासुनी के दौरान चालकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने बताया कि सीआईएसएफ जवानों ने समिति से जुड़े चालक सुमित किशोर पाल के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें लगी हैं।
बताया कि एयरपोर्ट पर प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल टैक्सी के रूप में करने की जानकारी उन्होंने जौलीग्रांट पुलिस में दी थी। मारपीट का एक वीडियो भी है। जिसमें सीआईएसफ के जवान चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति घटना की निंदा करते हुए दोषियों को निलंबित करने की मांग करती है। घटना के बाद टैक्सी चालकों ने एयरपोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया। सुबह 11 से दो बजे तक टैक्सी सेवा ठप रखकर आक्रोश जताया। इस दौरान सागर मनवाल, रोशन सैनी, दीपक पांडे, आबिद अली, नरेंद्र रौतेला, गुरविंदर सिंह, रियासत अली समेत काफी संख्या में संगठन से जुड़े चालक मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया है कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है। समूचे प्रकरण की सघन छानबीन शुरू हो गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मारपीट के मामले का संज्ञान लिया गया है। पुलिस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है। मारपीट के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। -राजेश साह, कोतवाल डोईवाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments