Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ तो निगम को चलानी अतिरिक्त...

स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ तो निगम को चलानी अतिरिक्त बसें, सीट पाने के लिए मची ऐसी होड़

परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो ने यात्रियों के दबाव को देखते हुए दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस सेवा लगाई है। डिपो प्रशासन का दावा है कि यात्री सेवा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को भैया दूज के बाद महानगरों की ओर प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में तेजी आने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही काफी संख्या में प्रवासी दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज बस स्टेशनों समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली को काफी संख्या में प्रवासी लौटे। दिल्ली को यात्रियों की संख्या अधिक होने से रोडवेज ने शाम के समय दिल्ली को एक अतिरिक्त सेवा चलाई। बस स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही। कई यात्री बसों के निर्धारित समय से एक दो घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे। शुक्रवार से प्रवासियों के लौटने का क्रम बढ़ने की संभावना हैै। इधर रोडवेज की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, बागेश्वर-बरेली सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से बेतालघाट, दिल्ली, टनकपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्योहारी सीजन में कुछ बसों का नियमित संचालन न होने से आवागमन में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर केमू की बसें भी यात्रियों से पैक होकर रवाना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments