Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबरामदे में कट रही मरीजों की सर्द रातें, बढ़ रही रोगियों की...

बरामदे में कट रही मरीजों की सर्द रातें, बढ़ रही रोगियों की संख्या, अस्पताल के पास नहीं व्यवस्था

जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी आने के कारण उन्हें अस्पताल के बरामद में बेड लगाकर भर्ती किया जा रहा है। ठंड के मौसम में बरामदे में बेड में भर्ती रोगियों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चूंकि जिला अस्पताल में 120 रोगियों के भर्ती होने की क्षमता है लेकिन रोगियों की संख्या अधिक होने से अस्पताल प्रबंधन मजबूरन बरामदे में बेड लगाकर रोगियों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहा है। बरामदे में भर्ती रोगियों ने बताया कि अस्पताल में अन्य सुविधाएं तो ठीक हैं लेकिन ठंड में रात बरामदे में काटनी मुश्किल हो रही है। रात में तेज हवाएं चलने से काफी परेशानी होती है।
आपातकालीन कक्ष में लगी रोगियों की भीड़
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बुधवार को रोगियों की भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण रोगियों के साथ ही आपातकालीन ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों और चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। कुछ रोगियों को बरामदे में भर्ती किया गया है। उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। – डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments