Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड: हिमाचल चुनाव के बाद होंगे मंत्रियों के प्रवास, कार्यक्रम बनाने के...

उत्तराखंड: हिमाचल चुनाव के बाद होंगे मंत्रियों के प्रवास, कार्यक्रम बनाने के लिए पार्टी आज तय करेगी पदाधिकारी

प्रदेश भाजपा संगठन के स्तर पर धामी सरकार के मंत्रियों के प्रवास हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार में सरकार के मंत्रियों व विधायकों की व्यस्तता की वजह से संगठन ने उनके प्रवास कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महमंत्री संगठन अजेय कुमार की मंत्रणा में यह निर्णय लिया गया। भट्ट के मुताबिक, मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम बनाने के लिए दो पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को कर देगी। ये पदाधिकारी प्रत्येक मंत्री का महीने में एक प्रवास कार्यक्रम बनाएंगे। इसी तरह विधायक भी अपने जिलों की दूसरी विधानसभाओं में प्रवास करेंगे। भट्ट ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस, ईगास पर्व और मन की बात को लेकर पार्टी स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली एक गोष्ठी में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। रविवार को पीएम की मन की बात कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों के स्थान तय कर दिए हैं। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। ईगास पर्व भी पार्टी धूमधाम से मनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments