Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडोईवाला में रेल ओवर ब्रिज की उम्मीद

डोईवाला में रेल ओवर ब्रिज की उम्मीद

शहर के मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से परेशान क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के पत्र का संज्ञान लेकर रेलमंत्री ने रेल ओवर ब्रिज के लिए संबंधित निदेशालय को निर्देशित किया है। इससे डोईवाला में रेल ओवर ब्रिज बनने की उम्मीदें बन गई है। डोईवाला रेलवे स्टेशन के देहरादून की ओर चांदमारी मिस्सरवाला मार्ग पर और हरिद्वार की ओर प्रेमनगर बाजार क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग का फाटक है। रेल की आवाजाही के दौरान फाटक बंद होने के कारण लंबा जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी होती है। रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। ट्रेन की आवाजाही के दौरान गेट बंद होने से बड़ा जाम लग जाता है। नगर पालिका के कई वार्डों के अलावा मारखम ग्रांट, दूधली, नांगल बुलंदावाला नांगल ज्वालापुर और सिमलास ग्रांट आदि ग्राम सभा के लोगों इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय आते-जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है।
नव दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष और समाजसेवी अजय कुमार ने हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को समस्या के बाबत एक पत्र देकर अवगत कराया था। जिसमें बताया कि चांदमारी और मिल रोड प्रेमनगर बाजार का फाटक बंद होने से एंबुलेंस और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। लिहाजा रेल मंत्रालय को रेल ओवर ब्रिज बनाना चाहिए। समाजसेवी अजय कुमार ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरिद्वार सांसद के माध्यम से उनके पत्र का संज्ञान लेकर चांदमारी से डोईवाला जाने वाले मोटर मार्ग पर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण किए जाने के लिए संबंधित निदेशालय को विस्तृत जांच के लिए निर्देशित किया है। इससे आरओबी के निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments