Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर आरोपी फरार

सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर आरोपी फरार

हल्द्वानी। रात की गश्त कर रहे सिपाही की पूछताछ से नाराज युवक ने लोहे की रॉड से सिपाही पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अल्मोड़ा जिले के पुखाड़ी गांव निवासी पान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भोटियापड़ाव चौकी में सिपाही है। 27 अक्तूबर को उसकी रात्रि गश्त ड्यूटी पीसीवी आईआरबी हयात सिंह के साथ लगी थी। कलावती चौराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए जाने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बेलपोखरा, पोस्ट कालाढूंगी निवासी बताया। पूछताछ के दौरान युवक ने पांव में छिपाकर रखी लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आईं है। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मी ने पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments