Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिरे में चोट लगने से पर्यटक की मौत

सिरे में चोट लगने से पर्यटक की मौत

हल्द्वानी। भीमताल में बीते शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग करते समय पर्यटक का पैराशूट पेड़ से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, खून का अधिक रिसाव होने पर डॉक्टर ने हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पर्यटक ने दम तोड़ दिया। पुष्कर धाम राजकोट गुजरात निवासी जगदीश भाई (55) अपने परिवार के साथ भीमताल पहुंचे थे। उनकी बेटी पोरम ने बताया कि 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग के दौरान पैराशूट एक पेड़ से टकरा गया, जिसमें उसके पिता और पैराग्लाइडिंग करा रहे कर्मचारी को भी चोट आई। बताया कि उसके पिता के सिर में गहरी चोट लग गई। इसके बाद वहां कोई एंबुलेंस नहीं थी जिस पर एक कार चालक ने अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भीमताल के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन जगदीश भाई को लेकर हल्द्वानी पहुंचे और नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments