Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअस्पताल में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर

अस्पताल में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कई डॉक्टरों के अवकाश में रहने से मरीजों और तीमारदारों को बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन आदि डॉक्टरों के कक्षों में ताले लटके रहे। ये सभी डॉक्टर दिवाली से अवकाश पर चल रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 250 मरीज पहुंचे थे। अस्पताल पहुचे अधिकतर मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। कई मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाए और कतार में लगकर पर्चा बनवाया। अस्पताल में मौसमी बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही।
केस- 01
वीरेंद्र पथनी अपने रिश्तेदार के उपचार के लिए आए थे। डॉक्टरों के अवकाश में होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरेंद्र का कहना है कि डॉक्टरों के अवकाश में होने पर वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
केस-02
कोसी निवासी मोहन सिंह भी उपचार कराने पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों के अवकाश में होने की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। उन्होंने कहा कि आनेजाने में ही पैसा खर्च हो गया और इलाज भी नहीं हुआ।
कोट
जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर अवकाश में चल रहे हैं। अवकाश में गए डॉक्टर सोमवार को ड्यूटी में लौट आएंगे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। – डॉ. कुसुमलता, प्रभारी पीएमएस जिला अस्पताल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments