Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना होगा। सोमवार को चंपावत बनबसा मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही सीएम धामी ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दृढ़संकल्प शक्ति की वजह से सरदार पटेल देश-विदेश में लौह पुरुष के नाम से लोकप्रिय थे।
स्वतंत्रता के बाद 550 से ज्यादा देशी रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इससे पहले रविवार को भी देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश-विदेश के करीब 15 हजार एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे प्रगति कर रहा है। कहा कि 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी को दृढ़ संकल्प लेना होगा। साथ ही अन्य सभी को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। सीएम धामी ने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सभी का स्वस्थ होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments