Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगोला संघर्ष समिति ने दिया धरना

गोला संघर्ष समिति ने दिया धरना

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों ने मोटाहल्दू स्थित शिव मंदिर में रविवार को बैठक की। इस दौरान वाहन स्वामियों ने वन विकास निगम पर मनमानी का आरोप लगाया। गौला समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि किसी भी उप खनिज निकासी गेट से वाहनों के रिनुअल फार्म नहीं लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। संयोजक जोशी ने वन विकास निगम पर आरोप लगाया कि निगम वाहन स्वामियों पर दबाव बनाकर फार्म बेच रही है। उन्होंने कहा कि शीश महल गेट पर अचानक फार्म की बिक्री बढ़ गई है, जिसे लेकर सोमवार को 11 बजे शीश महल गेट में सभी वाहन स्वामी सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष सुरेश जोशी, हेम चंद्र दुर्गापाल, गणेश बिरखानी, कार्तिक बिरखानी, रमेश चंद्र कांडपाल, कीर्ति पाठक, नवीन चंद्र जोशी, गोपाल दत्त, केवल चंद्र पांडे, प्रकाश जोशी, संतोष कुमार पाठक, गणेश चंद्र, खेमानंद बलसुनी, मदन उपाध्याय, सुरेश जोशी, पवन पाठक आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments