Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजांच में अपात्र घोषित लोगों की दोबारा जांच का प्रस्ताव पास

जांच में अपात्र घोषित लोगों की दोबारा जांच का प्रस्ताव पास

जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा बोर्ड ने एसडीएम की ओर से कराई गई जांच में अपात्र घोषित कर दिए गए लाभार्थियों की पात्रता की एक बार फिर से जांच कराने का प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड शासन को भेजा जाएगा। नगर पंचायत की चेयरमैन गायत्री देवी ने बताया कि महुआडाबरा नगर पंचायत में मकान गिरने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर पंचायत निवासी प्रेम राज सिंह का आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुआ था। एसडीएम की ओर से कराई गई जांच में उसे अपात्र घोषित कर दिया गया था। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रेम राज सिंह पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण टूटे-फूटे मकान में रह रहा था। विषम परिस्थितियों में उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ था। रविवार को मकान की छत का कुछ भाग और दीवार गिर गई। उसकी 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र व्यक्तियों की पूर्व में एसडीएम द्वारा जांच कराई गई थी। जांच में 151 व्यक्तियों को अपात्र घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी 151 नगर पंचायतवासी टूटे-फूटे आवासों में रहने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत बोर्ड ने पुन: जांच कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments