Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोटि ढलानी में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके पांच युवा, एसडीआरएफ ने...

कोटि ढलानी में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके पांच युवा, एसडीआरएफ ने देर रात जंगल से सुरक्षित निकाला

देहरादून के कोटि ढलानी-भद्रराज में ट्रैकिंग के लिए गए पांच युवा अंधेरे में रास्ता भटक गए। इस दौरान उहोंने किसी तरह इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पांचों युवाओं को जंगल से खोजकर सुरक्षित निकाला। यश चौधरी(22) पुत्र नरेंद्र सिंह, तरुणा तोमर(22) पुत्री सहदेव सिंह ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर, सूरज सिंह(20) पुत्र संतोष सिंह निवासी बोखरा स्टील सिटी झारखंड, प्रवीण सिंह(18) पुत्र जसपाल सिंह, अंकिता(20) पुत्री जसपाल निवासी कर्णप्रयाग चमोली ट्रैकिंग के लिए निकले थे। लेकिन वे अंधेरा ज्यादा होने के कारण जंगल में भटक गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने पांचों युवक युवतियों को सकुशल खोजकर घरों को रवाना किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments