Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेढ़ करोड़ के लालच में कांस्टेबल ने गंवाए दो लाख, पुराने सिक्के...

डेढ़ करोड़ के लालच में कांस्टेबल ने गंवाए दो लाख, पुराने सिक्के और नोट इकट्ठा करने के शौक में गई रकम

रुद्रपुर में पीएसी में तैनात एक आरक्षी साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों के लालच में फंसकर उसने दो लाख रुपये से अधिक की रकम साइबर ठगों को सौंप दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूल रूप से गांव बेड़ापोखरा हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह अधिकारी शहर की 31वीं पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात है। कुंदन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 22 मई को उसने फेसबुक पर पुराने सिक्के व नोट खरीदने वालों का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर उसने अपने सिक्के व नोट बेचने के लिए संपर्क किया।
उस मोबाइल नंबर पर कुंदन की रश्मि तोमर नाम की लड़की से बात हुई थी। कुंदन ने अपने पास जो पुराने सिक्के व नोट एकत्र किए थे उसकी फोटो रश्मि को भेजी। रश्मि ने उन नोट व सिक्कों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई। इसके अलावा उसने बताया कि सिक्कों को बेचने के लिए 599 रुपये का फाइल चार्ज लगेगा। कुंदन ने उसकी बात पर यकीन पर अपने बैंक खाते से रश्मि के जरिये बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि इसके बाद भी रश्मि उसे लगातार कई योजनाएं बताकर ठगती रही और 16 जून तक कुंदन ने 2,09,731 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कुंदन को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगों के चक्कर फंस गया है। कोतवाली पुलिस ने कुंदन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments