Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

महिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

घर के बाहर खड़ी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव साढोली निवासी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सर्वेश सैनी सोमवार देर शाम निजानंद आश्रम के समीप घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सर्वेश को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से पत्नी की सिर में गंभीर चोट आई। उसे आननफानन में कस्बा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि जिस बाइक से टक्कर हुई है, उसे एक लाइनमैन चला रहा था। वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments