Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअग्निवीर न बनने से हताश युवक ने जहर खाकर जान दी

अग्निवीर न बनने से हताश युवक ने जहर खाकर जान दी

अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल होने पर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी हताशा को भी शेयर किया। भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ था। ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश गोस्वामी (20) पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अक्तूबर में रानीखेत में हुई अग्निपथ योजना के तहत आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में शामिल हुआ था। लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को आया जिसमें वह असफल हो गया था। परिजनों के मुताबिक इससे वह निराश हो गया और उसने गांव के पास के जंगल में जाकर जहर खा लिया।
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में कमलेश ने दम तोड़ दिया। कपकोट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि अस्पताल के मेमो से उन्हें सूचना मिली थी।
पुलिस के अस्पताल पहुंचने तक उसे रेफर किया जा चुका था। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट मिलने से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। मेरे पास इसके अलावा कोई विकल्प है। मैंने इतनी मेहनत की थी। पहले भी भर्ती में शामिल हुआ था लेकिन रेस से बाहर हो गया। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होने के बाद भी नहीं चुना गया। फिर रिजेक्ट कर दिया गया है। मैं क्या करूं। अगली अग्निवीर भर्ती के लिए ट्राई मत करना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments