Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेंगू से पीड़ित युवक को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जा रहे...

डेंगू से पीड़ित युवक को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में ही मौत

डेंगू से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था उसकी मौत प्लेटलेट्स कम होने के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के शिमला बहादुर निवासी जसप्रीत को तेज बुखार की शिकायत होने पर किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां इलाज के बावजूद उसके स्वास्थ्य में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ जिस पर बीते दिवस परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी का कहना है कि कि डेंगू की जांच के लिए युवक का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था, उसका कार्ड टेस्ट हुआ था। सीएमओ ने कहा कि एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत प्लेटलेट्स कम होने के कारण हुई है। सीएमओ ने कहा कि जिले डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य ही टीमें लगातार काम कर रही हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं। बता दें कि ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2019 में 1284 लोग डेंगू संक्रमित हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments