Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोरबी पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, प्रदेश के सभी पुलों...

मोरबी पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, प्रदेश के सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश

गुजरात के मोरबी में पुल हादसे के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश में अब झूला पुल समेत सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। बुधवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि तीन हप्ते के भीतर शासन को पुलों की जांच रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही पुलों पर दुर्घटना होने पर अधिशासी अभियंता पर एक्शन होने की चेतावनी भी दी है। बता दें कि इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार भी प्रदेश के सभी झूला पुलों की जांच के निर्देश जारी कर चुके हैं।
बदले जाएंगे प्रदेश के 436 पुराने और जर्जर पुल
वहीं, धामी सरकार पहले ही प्रदेश के पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलने की तैयारी कर रही है। सरकार प्रदेश में पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलेगी और उनकी जगह अधिक क्षमता वाले पुलों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में ऐसे 436 पुराने पुल चिन्हित कर लिए हैं। इनमें से अधिकांश पुल राज्य के पर्वतीय जिलों में हैं। इनमें सबसे अधिक 207 पुल स्टेट हाईवे पर हैं। राज्य मार्गों पर बने ये पुल या तो पुराने या जर्जर हो चुके हैं या फिर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते ये उनका लोड सहने के योग्य नहीं हैं। बी श्रेणी के इन पुलों को चिन्हित करने प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर पुराने पुलों की सूची तैयार कर ली गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments