Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाईवे पर बैठे हरीश रावत, एक घंटे लगाया जाम

हाईवे पर बैठे हरीश रावत, एक घंटे लगाया जाम

रामनगर (नैनीताल)। सल्ट से काशीपुर जाते समय पूर्व सीएम हरीश रावत कार्यकर्ताओं के साथ मोहान में हाईवे पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। रावत ने रामनगर-रानीखेत मार्ग को गड्ढा मुक्त करने और लोनिवि मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व सीएम के अनुसार यदि एक महीने में सड़क ठीक नहीं हुई तो जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मोहान पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे 309 पर जाम लगाकर बैठ गए। रावत ने कहा कि सड़क ठीक नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सीएम धामी को वह तब धाकड़ मानेंगे जब वह एक महीने में इन सड़कों को दुरुस्त कर देंगे।
एक घंटे जाम लगाने के बाद पूर्व सीएम हाईवे से उठ गए और हाईवे पर यातायात सुचारु हो गया। पूर्व सीएम के मुताबिक प्रदेश में सड़कों के साथ-साथ खेतीबाड़ी के भी बुरे हाल हैं। ऐसे में इन विभागों के मंत्री किस काम के हैं, लिहाजा ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर चंद्र दुर्गापाल, मोहन फर्त्याल, खष्टीनंदन जोशी, महेंद्र लटवाल, कुलदीप शर्मा, गोविंद नेगी, यशपाल कैड़ा, रवि चनिया, मुम्मताज, भूपाल लटवाल, बलू लटवाल, मोहन रावत, प्रदीप मनराल, मीना मेहरा, तनुज दुुर्गापाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
राहगीरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
जाम को लेकर मोहान में कार्यकर्ताओं की राहगीरों से झड़प हो गई। हालांकि कार्यकर्ताओं ने जाम के दौरान एंबुलेंस सहित इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया। इस दौरान सड़क किनारे वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments