Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर की टीम ने लखनऊ को 2-1 से हराया

रुद्रपुर की टीम ने लखनऊ को 2-1 से हराया

बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में फ्रैंड्स क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को सनराइज फुटबाल क्लब लखनऊ और कार्बेट एफसी रुद्रपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में रुद्रपुर की टीम ने लखनऊ को 2-1 से हराया। मैच में दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला किया। रुद्रपुर की ओर से अजय और सोम ने दो गोल दागे, जबकि लखनऊ की ओर से एकमात्र गोल विनोद ने किया। अंत तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। दर्शकों ने भी कांटे की टक्कर के मैच का भरपूर लुत्फ उठाया।
इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। मैच के निर्णायक सुशील रावत, अमित, अमन और नरेंद्र नंदा रहे। महेश पंत और आकाश कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाया। क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि शनिवार को मऊ औैर गोल्डन एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा। वहां पर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, नवीन लाल साह, दीपक बाफिला, किशन सोनी, किशोर कपूर, मोनू कपूर, प्रेम हरड़िया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments