Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर काशीपुर में रंगदारी, बाल-बाल बचे पुलभट्टा थाना...

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर काशीपुर में रंगदारी, बाल-बाल बचे पुलभट्टा थाना प्रभारी

कुमाऊं में चार दिनों में सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने के चार मामले सामने आए हैं। इसमें से हल्द्वानी के एक सराफ पर बदमाशों ने फायरिंग भी की है। बरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बदमाशों के नए गैंग के बारे में पता चला है। इस गैंग में कुख्यात गैंगस्टर से लेकर ढाबा स्वामी भी शामिल है। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं यह बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर सराफ से रंगदारी तो नहीं मांग रहे थे। काशीपुर में बीते मंगलवार को तीन सराफ व्यवसायियों से बदमाशों ने फोन कर करीब 1.30 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों का कहना था कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग के सदस्य हैं। एक ने तो स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई भी बताया था। इस घटना के अगले दिन बुधवार को हल्द्वानी के सराफ पर फायरिंग हुई थी और बाद में बदमाशों ने फोन कर उसे धमकाया भी था। बृहस्पतिवार को जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस हिसाब से बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका है उससे यही लग रहा है कि यह बदमाश किसी बड़े गिरोह से संबंध रखते हैं। इस बाबत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। रंगदारी मांगने के बिंदु पर भी पूछताछ की जाएगी।
बाल-बाल बचे पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट
बरा में बदमाशों का इनपुट मिलने के बाद पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी और एक गोली पुलभट्टा थाना प्रभारी के कान के बगल से निकली। इस दौरान काफी देर तक उनका कान सुन्न अवस्था में रहा। इसके बाद फिर पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग शुरू की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments