Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में 11 से 13 नवंबर तक महोत्सव, कबीर खान की फिल्म...

देहरादून में 11 से 13 नवंबर तक महोत्सव, कबीर खान की फिल्म से होगी शुरूआत

हर साल की भांति इस बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 11 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में फिल्म निर्माता कबीर खान की फिल्म 83 से महोत्सव का आगाज होगा। यह फिल्म विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए डब की गई है। महोत्सव में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है। देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) की तैयारियां पूरी हो गई है। महोत्सव के संस्थापक निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि डीआईएफएफ उत्तराखंड के लोगों के प्रति अच्छे सिनेमाघरों को बढ़ावा देने के लिए पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों के नवोदित फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, गायकों के बीच यह महोत्सव बहुत लोकप्रिय है।
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 7 वें संस्करण की शुरुआत 11 नवंबर को सुबह 10 बजे राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में कबीर खान की ओर से निर्देशित फिल्म 83 से किया जाएगा। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्मों का मुख्य आकर्षण यह है कि फिल्म को विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए डब किया गया है। विशेष लोगों के लिए सक्षम संस्था के सहयोग से विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। सक्षम एक संवेदनशील और प्रेरित समाज की दिशा में काम कर रहा है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की क्षमताओं की सराहना कर स्वेच्छा से सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है। संस्था काम का दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए उनके सतत सामाजिक उत्थान के लिए कई अवसर और मंच बनाकर समुदायों को सशक्त बनाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments