Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिलाओं पर हाथी का हमला, चार घायल, तीन रेफर

महिलाओं पर हाथी का हमला, चार घायल, तीन रेफर

खटीमा। किलपुरा रेंज के जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को रेफर कर दिया। सोमवार को आलावृद्धि निवासी गोमती देवी, भागीरथी देवी, जमुना देवी, भागा देवी, गोमती देवी, सुमन और ज्योति सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने किलपुरा रेंज के जंगल में जा रहीं थीं। महिलाएं जंगल के किनारे नाले के पास पहुंची ही थीं कि एक हाथी ने पीछे से महिलाओं पर हमला कर दिया। हाथी के अचानक हमला करने से महिलाओं में अफरातफरी मच गई। हाथी ने महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें अपनी सूंड़ से उठाकर फेंकने लगा।
महिलाओं के काफी देर तक शोर मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। हमले में भागा देवी (40), गोमती देवी (35), सुमन (18) और ज्योति (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणोें ने चारों घायल महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ. अमित बंसल ने बताया कि आभा देवी और गोमती देवी के पैर की हड्डियां टूट गई है। ज्योति की हालत भी गंभीर है। तीनों महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। 15 नवंबर को भी किलपुरा के जंगल में हाथी ने हमला कर आलावृद्धि निवासी गीता चंद (40) को उठाकर पटक दिया था। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि जंगल में इस समय हाथियों के झुंड घूम रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments