Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिव्यांग नेहा सक्सेना का राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयन

दिव्यांग नेहा सक्सेना का राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयन

जसपुर। रुद्रपुर की बेटी और नगर की बहु दिव्यांग नेहा सक्सेना का राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर निवासी नेहा सक्सेना का चयन राज्य स्तरीय उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। निदेशालय समाज कल्याण, हल्द्वानी की ओर से 30 नवंबर 2022 को नेहा सक्सेना के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दिन नेहा को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार दिया जाएगा। नेहा ने 2020 में 16वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 2021 में 17वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, वर्ष 2021 में चक्का फेंक में कांस्य पदक जीता। नेहा जन्म से सेरिब्रल पॉल्सी दिव्यांगता से प्रभावित हैं। बचपन में वह न तो चल पातीं थी न ही बोल पाती थीं और न ही खड़ी हो पाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्षों के बाद अपने जीवन में शिक्षा अर्जित की और शिक्षा के साथ-साथ खेल पर ध्यान देकर सफलता हासिल की। नेहा वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर वैशाली, गाजियाबाद में कार्यरत हैं। उनके पति अनुराग सक्सेना आयकर विभाग दिल्ली में कार्यरत हैं। नेहा और अनुराग दोनों ही दिव्यांगता से प्रभावित हैं। नेहा ने बताया कि वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित कर देश का मान बढ़ाना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments