Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरानीखेत नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू

रानीखेत नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत नगर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। यहां दुकानदार दुकानों के आगे सड़क तक सामान फैला देते हैं जिस कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अब पुलिस, कैंट और प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। रानीखेत नगर में बाईपास व्यवस्था नहीं है। मुख्य बाजार में आए दिन जाम लगता है। दुकानदार दुकानों के आगे सड़क तक सामान फैला देते हैं। रानीखेत नगर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को छावनी परिषद और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार का जायजा लिया। कई दुकानदार सामान दुकानों के आगे तक बढ़ाकर बैठे थे। उन्हें जल्द सामान समेटने की चेतावनी दी गई। कई दुकानदारों ने अपने काउंटर तक दुकानों से आगे सड़क पर फैलाए हुए थे। उन्हें चेतावनी दी गई। मुख्य बाजार में मानक से कहीं अधिक सड़क तक दुकान फैला दिए जाने से यातायात प्रभावित होने लगा है। कोतवाल नासिर हुसैन और कैंट बोर्ड के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। गांधी पार्क स्थित फुटपाथ का निरीक्षण किया गया। यहां कई स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया है। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने कहा कि जल्द अतिक्रमण की जद में आए फुटपाथ को खाली कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद कई दुकानदार नहीं माने। उन्होंने सड़क तक दोबारा सामान फैला दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments