Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी स्पोटर्स स्टेडियम के खेल मैदान में बंद होने जा रही हैं...

हल्द्वानी स्पोटर्स स्टेडियम के खेल मैदान में बंद होने जा रही हैं खेल गतिविधियां

हल्द्वानी। शहर के बीच स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां छह माह के लिए बंद हो जाएंगी, क्योंकि इस स्टेडियम का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए राज्य सेक्टर से 477.39 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं जिसमें करीब 190.96 करोड़ रुपये रिलीज हो चुके हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मैदान लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश में मैदान में पानी भर जाता है और गर्मियों में धूल उड़ती है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब खिलाड़ियों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके लिए मैदान की खोदाई की जाएगी साथ ही मिट्टी भरान का काम किया जाएगा। इसके अलावा ड्रेनेज, वॉटरिंग सिस्टम, मिनी ट्यूबवैल और पवेलियन शेड का भी निर्माण होने जा रहा है। बजट जारी हो चुका है। 20 दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा। इस बीच खेल गतिविधियां गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संचालित की जाएंगी। हालांकि इंडोर खेल बैडमिंटन स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही चलेंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ये खेल गतिविधियां होती हैं
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स के शिविर लगने के साथ ही प्रतिदिन सुबह और शाम खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। इनमें कुछ शहर के नजदीक तो कुछ दूररस्थ क्षेत्रों से भी हैं। कुछ समय तक दूर-दराज के खिलाड़ियों को गौलापार जाने में मशक्कत करनी पड़ेगी। पैसा स्वीकृत हो चुका है जिसमें से कुछ राशि रिलीज हो गई है। 20 दिसंबर के बाद काम शुरू हो जाएगा। करीब छह माह तक काम चलेगा और इस दौरान खेल मैदान में होने वाली सभी खेल गतिविधियां गौलापार स्थित स्टेडियम में संचालित होंगी। – राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी, नैनीताल।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments