Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंदे पानी की निकासी न होने से भड़की महिलाएं, एसडीएम को घेरा

गंदे पानी की निकासी न होने से भड़की महिलाएं, एसडीएम को घेरा

खटीमा। वार्ड संख्या नौ मयूर विहार सेक्टर तीन की महिलाओं ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट का घेराव कर गंदे पानी की निकासी की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य उमेश राठौर बॉबी की देखरेख में तहसील परिसर में एकत्र महिलाओं ने लगातार शिकायत के बाद भी गंदे पानी की निकासी नहीं करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि शहर में रहने के बाद भी जलभराव से अवरुद्ध मार्ग से जरूरी सेवाएं नहीं हो पा रही हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक नाली का निर्माण नहीं होता वे नहीं मानेंगी। एसडीएम ने आनन-फानन नगर पालिका ईओ गुरमीत सिंह को जेसीबी भेजकर पानी निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव से निजात दिलाने में बाधा पैदा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहां गंभीर सिंह धामी, सोबन सिंह, मान सिंह, कमला बोहरा, गीता पंत, मुन्नी कोठारी, गीता जोशी, नीतू अधिकारी, पूजा चौसाली, प्रतिभा बिष्ट आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments