Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगवर्नर आंनदी बेन ने छात्रा आदिति चंद्रा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित...

गवर्नर आंनदी बेन ने छात्रा आदिति चंद्रा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया

लालकुआं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 18 वें दीक्षांत समारोह के दौरान एमबीबीएस में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली मेडिकल छात्रा अदिति चंद्रा को उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। लालकुआं निवासी अदिति की इस कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। अदिति चंद्रा लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य और जूनियर हाईस्कूल खेड़ा रुद्रपुर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत मीना आर्या की पुत्री हैं। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments