Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअलग-अलग जोन में बंटेगा नगर, मुख्यमंत्री धामी बोले युद्धस्तर पर होंगे काम...

अलग-अलग जोन में बंटेगा नगर, मुख्यमंत्री धामी बोले युद्धस्तर पर होंगे काम शुरू

भू धंसाव के जमीनी हालत का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को राहत और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम करेगी। देहरादून में अलग-अलग विभागों की बैठक में कार्ययोजना तैयार होगी, जिसके लिए हर विभाग का एक नोडल अफसर बनाया जाएगा। पेश है बातचीत प्रमुख अंश:-
सवाल: भू धंसाव की स्थिति है, लोग डरे हुए हैं, राहत के लिए क्या लेकर आए हैं?
जवाब: जो लोग डेंजर जोन में हैं, उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। सबकी जान माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
सवाल: सरकार राहत के लिए किस प्रकार से काम कर रही है?
जवाब: हम दो प्रकार से काम कर रहे हैं। तात्कालिक तौर पर लोगों की जान माल की सुरक्षा हो। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। भीषण सर्दी का समय है, जरूरत की चीजें उन्हें प्राप्त हों। दीर्घकालिक ड्रेनेज प्लान पर तत्काल काम शुरू हो। औपचारिकताओं में न जाया जाए।
सवाल: पहले भी रिपोर्ट आई कि ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की जरूरत है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया, क्यों?
जवाब: कल मैंने समीक्षा की है। मैंने निर्देश दिए कि किसी भी विभागीय औपचारिकता में जाए बगैर सीधे मेरी मंजूरी लेकर जल्दी से जल्दी काम शुरू करें। लंबी प्रक्रिया में हम नहीं जाएंगे। जो भी काम यहां होने हैं, चाहे ड्रेनेज का या सीवरेज का काम मानसून से पहले हो जाना चाहिए।
सवाल: अभी सरकार डेंजर जोन से परिवार का अस्थाई पुनर्वास कर रही है। लेकिन सवाल स्थायी पुनर्वास का है, वो कहां होगा?
जवाब: इस बारे में हमने पूरी तरह से विचार किया है। भविष्य में स्थायी पुनर्वास की स्थिति बनेगी तो उसके लिए दो स्थानों को तय किया है। गौचर और पीपलकोटी के पास दो स्थानों पर पुनर्वास प्रस्ताव पर भी हम काम कर रहे हैं।
सवाल: आप देख ही रहे हैं यहां के हालात बेहत नाजुक हो चुके हैं, आपको नहीं लगता कि यहां युद्धस्तर पर काम करने की जरूरत है? उसके लिए क्या प्लानिंग है?
जवाब: मैं हालात का जायजा ले रहा हूं। देहरादून जाकर सभी पहलुओं पर चर्चा करूंगा। अलग-अलग विभागों के नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। सभी पहलुओं पर कल भी हमने चर्चा की है। निश्चिततौर पर युद्धस्तर पर काम होगा। नगर और घरों को जोनों व सेक्टरों में बांटकर काम करेंगे।
सवाल: कल आपने वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की, क्या वजह निकल कर आई जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव की?
जवाब: अभी वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है। जल्द कारणों का भी पता लगा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments